फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों ने कराया सिर मुंडन, हड़ताल जारी

Naveen Updated Fri, 04 Sep 2026 01:17 PM IST

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर शुक्रवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों को लेकर वे पिछले 30 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी श्यामलाल, जसवीर जस्सी, नरेंद्र, रमेश, नरेश, संजय और विक्की समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारी सुखबीर और कुलदीप ने भी सिर मुंडवाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था। इसके बावजूद समझौते के संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होते, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर मंत्री और विधायकों को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। हड़ताल के दौरान कई बार कूड़ा उठान को लेकर कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति भी बन चुकी है। निलंबन और बर्खास्तगी की चेतावनी के बावजूद आंदोलन जारी कर्मचारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले सरकार की ओर से उन्हें काम पर लौटने की चेतावनी दी गई थी। काम पर नहीं लौटने पर निलंबित या बर्खास्त करने की बात कही गई थी। कर्मचारियों का कहना है कि वे इन चेतावनियों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों को लेकर लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते। कर्मचारियों ने आगे भी आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें