फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: खेतों में मिला 10 फीट लंबा अजगर, 20 किलो के कुत्ते को निगला, वन्यजीव विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

खेतों में अजगर दिखने पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, वन्यजीव विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा यमुनानगर। हैदरपुर गांव में शनिवार को खेतों में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे मजदूरों की नजर अजगर पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार अजगर ने करीब 20 किलो वजन के कुत्ते को निगल लिया था। अजगर द्वारा कुत्ते को निगलने और बाद में उसे मुंह से बाहर निकालने का वीडियो भी सामने आया है। विशालकाय अजगर को देखने के लिए खेतों के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, अजगर के करीब जाना लोगों के लिए खतरनाक हो सकता था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। बारिश में बढ़ जाती है वन्यजीवों की सक्रियता रेस्क्यू टीम के इंचार्ज मोहित ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव अक्सर खेतों और आबादी के आसपास दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप या अजगर दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उसे पकड़ने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन्यजीव विभाग को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें