फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: नवजात के इलाज और मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, परिजनों ने सिविल सर्जन कार्यालय में दी शिकायत

सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में नवजात के इलाज और मेडिकल दस्तावेजों में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए जाट जोशी निवासी अंकित ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच की मांग करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय और सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी है। अंकित ने बताया कि उन्होंने पत्नी नेहा को डिलीवरी के लिए 5 सितंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन बच्चे का जन्म हुआ और 7 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिवार ने इलाज और डिस्चार्ज से जुड़े दस्तावेजों की जांच की तो मेडिकल फाइल में कई विरोधाभासी जानकारियां सामने आने का आरोप लगाया। मेडिकल फाइल में नवजात के लिंग कहीं मेल तो कहीं फीमेल दर्ज किया गया है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा ने कहा कि परिवार ने इसे मेडिकल रिकॉर्ड में गंभीर लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है। मैं आज लघु सचिवालय में मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस में गई थी। उसके बाद वहां मीटिंग का दौरा चला। दोपहर बाद कार्यालय में आई थी। नवजात के इलाज और मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी की शिकायत कार्यालय में आने की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर इसकी जानकारी लूंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें