फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की मार से बढ़े सांस के मरीज, नुक्कड़ नाटक से बताए बचाव के उपाय

गोहाना। खानपुर कलां गांव में स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में बुधवार को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) दिवस मनाया गया। डायरेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर धुम्रपान के दुष्प्रभावों व सीओपीडी के उपचार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डीन डॉ. स्वर्ण कौर और विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद अग्रवाल ने मरीजों को सीओपीडी के बारे में जानकारी दी। डॉ. आनंद अग्रवाल ने कहा कि सीओपीडी फेफड़ों से जुड़ी गंभीर व लंबे समय तक रहने वाली बीमारी है। यह बीमारी धुम्रपान करने और वायू प्रदूषण के कारण होती है। इस बीमारी में फेफड़ों के वायु मार्ग में सूजन आ जाती है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं रोगी को लगातार खांसी, सांस फूलना, सीने में जकड़न और घबराहट जैसी परेशानियां आती हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वायु में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है। प्रदूषण के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में सांस संबंधी समस्या से पीड़ित नए मरीज आ रहे हैं। श्वास रोग विभाग में ओपीडी भी पहले की तुलना में बढ़ गई है। सामान्य दिनों में ओपीडी 150 तक रहती थी, जो अब बढ़कर 200 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सांस लेने में किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच करवाएं और इलाज चालू करें। समय पर उपचार करवाने से बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसके साथ ही अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करें, ताकि हमारे फेफड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाने का भी संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें