फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बारोटा के वेयरहाउस में भीषण आग, दो लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका

गांव बारोटा के पास स्थित एक वेयरहाउस में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। वेयरहाउस में फोम के गद्दे रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई और लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, वेयरहाउस के अंदर दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव दल उनकी तलाश में जुटा है। बारोटा स्थित लीकनेट ओली वेयरहाउस दिल्ली निवासी राहुल का बताया जा रहा है। वीरवार सुबह वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। अंदर फोम के गद्दे रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। वेयरहाउस के दो कर्मी लापता है, उनके अंदर फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें