फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों ने बंद रखी अनाज मंडी, डेढ़ लाख बैग का हुआ उठान

गोहाना। नई अनाज मंडी में फसल का उठान करवाने के लिए बुधवार को आढ़तियों ने धान की खरीद बंद रखी। मंडी में खरीद हुई फसल का उठान करवाया गया। दिनभर में करीब डेढ़ लाख बैग का उठान हुआ। इससे वीरवार को किसानों को फसल डालने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा। अनाज मंडी में अब तक 1653673 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें 108924 क्विंटल पीआर, 609309 क्विंटल 1509, 51242 क्विंटल डीबी तथा 884198 क्विंटल 1121 किस्म का धान शामिल है। अनाज मंडी में प्रतिदिन क्षमता से अधिक धान पहुंच रहा है, जिसके कारण शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। किसान कई घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। वहीं अनाज मंडी परिसर के अंदर भी व्यवस्था चरमरा जाती है। किसानों को अपनी फसलें उतारने के लिए स्थान नहीं मिलता है, जिसके कारण किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर परिसर में ही खड़े रहते हैं। इससे फसल की खरीद और उठान का कार्य प्रभावित होता है। फसल को उतारने का स्थान बनाने के लिए ही बुधवार को धान की खरीद बंद रखी गई। बुधवार को डेढ़ लाख बैग का उठान करवाया गया। मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन का कहना है कि बुधवार को अनाज मंडी बंद रखी गई। दिनभर फसल का उठान करवाया गया, ताकि वीरवार को किसानों को फसल उतारने का पर्याप्त स्थान मिल सके। वीरवार को मंडी में फसल की खरीद होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें