फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: सुबह से ही खरीद केंद्रों पर उठान हुआ शुरू, जेसीबी से लेबर तक काम में जुटी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 11:45 AM IST

जिले में रविवार रात को तेज आंधी के साथ बारिश आई। बारिश के कारण जिले भर के खुले में बनाए गए खरीद केंद्रों पर बारिश का असर देखने को मिला। हालांकि तिरपाल की व्यवस्था आढ़तियों की ओर से पहले से की गई थी। मगर, इन खरीद केंद्रों पर 2.86 हजार एमटी बिना उठान का गेहूं पड़ा था। इतना ही नहीं, 1 लाख 20 हजार एमटी बिना खरीद का गेहूं भी बड़े स्तर पर इन सेंटरों में पड़ा है। बारिश के बाद सुबह कोई जेसीबी से लेकर लेबर तक गेहूं को फैलाने और उसे सुखाने में लगी नजर आई। वहीं, कई दिनों से लापरवाही से पड़ी गेहूं को इक्ट्ठा कर प्लास्टिक बैग में भरवाने का काम तेजी से जारी रहा। मंड़ियों में सुबह से ही लेबर ट्रकों में माल भरते हुए नजर आई। अहम बात रही कि रविवार को बड़े स्तर पर उठान जरूरी हुआ था, लेकिन ट्रक अनलोड नहीं हुए। इस कारण सिरसा जेल से लेकर जेसीडी कॉलेज तक धर्मकांटों पर ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई नजर आई, ताकि ट्रकों को अनलोड करवाया जा सके। इसके साथ साथ ऐलनाबाद व चोपटा क्षेत्र में पेड़ गिरने व खंबे गिरने के कारण बिजली सप्लाई बाधित रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें