फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में आर्म्सकॉन 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखेरी प्रतिभा

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 12वीं वार्षिक मेडिकल स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस आर्म्सकॉन 2026 के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह रहा। थीम बियॉन्ड योर व्हाइट कोट पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियों का सिलसिला जारी रहा। दिन में विभिन्न विभागों की वर्कशॉप में विद्यार्थियों ने खुद करके प्रैक्टिकल सीखा।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी छिपी प्रतिभा दिखाई। नृत्य, फैशन शो व कैटवॉक में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मंच पर आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने माहौल जीवंत कर दिया। आयोजकों ने बताया कि आर्म्सकॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों से आगे जाकर सीखने और प्रतिभा निखारने का मौका देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें