फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कुशल बिजनेस चैलेंज के दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने बताए स्वरोजगार आइडिया

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Dec 2025 09:42 PM IST

विद्यार्थियों में नवाचार और स्वरोजगार उद्देश्य से जिलास्तरीय कुशल बिजनेस चैलेंज के दूसरे चरण में शुक्रवार को जिला की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। अपने आइडिया व उत्पाद को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करते हुए जिला की तीन टीमों ने जीत हासिल की। अब विजेता तीन टीमें राज्यस्तरीय कुशल बिजनेस चैलेंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें कलानौर ब्लॉक के शहीद रोशन लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ान की टीम ने कृषि अपशिष्ट पराली से क्राफ्ट निर्माण पर उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में 11वीं की छात्रा प्रिया, मानसी व आरती रहीं। लाखन माजरा ब्लॉक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़ी की टीम ने कवि कोको की चॉकलेट प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में 12वीं की कविता, अश्मिता, काजल, तमन्ना व स्नेहा रहीं। वहीं, कलानौर ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंपल की टीम ने पानी शुद्ध करने वाला पद्धति की प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम में 12वीं के भरत, आकाश, राहुल, अनूप व सौरभ शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें