फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पुलिस का काम केवल दंड देना नहीं बल्कि जागरूक करना भी है : डीएसपी राकेश मलिक

रोहतक। सांपला ब्लॉक में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम किया गया। पुलिस प्रशासन की टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा व अन्य आपराधिक मामलों से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी राकेश मलिक, महिला थाना से पीएसआई भारती व नेहा, साइबर सेल से सब इंस्पेक्टर कुलबीर, ट्रैफिक पुलिस से एसआई राजेश कुमार, नशा मुक्त भारत से मोहन सिंह, प्राचार्य सुदेश रानी, शिक्षक वीरेंद्र कुमार, हरिओम व मुकेश आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डीएसपी राकेश मलिक ने कहा पुलिस का काम केवल दंड देना नहीं बल्कि जागरूक करना भी है। साइबर सेल से एसआई कुलबीर ने सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने के टिप्स दिए। ट्रैफिक पुलिस से एएसआई राजेश कुमार ने यातायात नियमों के बारे में बताया। महिला थाना से पीएसआई भारती ने पॉक्सो एक्ट व महिला सुरक्षा के प्रेरित विद्यार्थियों को जागरूक किया। नशा मुक्ति भारत अभियान शाखा से एएसआई मोहन ने नशे से दूर रहने की बच्चों को शपथ दिलाई। प्राचार्य सुदेश रानी ने कहा कि समाज व राष्ट्र के निर्माण में जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के लिए अहम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें