फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में झमाझम बारिश, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ा

शहर में वीरवार सुबह तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया, जिससे स्थानीय लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट सुबह सच साबित हुआ। सुबह तड़के ही आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा हो गया जिसके बाद तेज रफ्तार से हवा चली। इस झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम बेहद सुहावना हो गया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि, इस राहत के साथ ही शहर की रफ्तार पर ब्रेक भी लगा है। इस बदलते मौसम ने सबसे बड़ी आफत किसानों के लिए खड़ी कर दी है। रोहतक की अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी सैकड़ों क्विंटल तैयार फसल इस बारिश की वजह से भीगने लगी है जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें