फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में भक्ति भाव से मनाया अन्नकूट पर्व, मंदिरों में प्रसाद का वितरण, उमड़े श्रद्धालु

शहर में अन्नकूट पर्व भक्ति भाव से मनाया गया। मंदिरों और गोशालाओं में भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन की पूजा की गई। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जनता कॉलोनी स्थित वैश्य गोशाला सहित शहर के सेक्टरों के मंदिरों में अन्नकूट पर्व मनाया गया। करीब 200 क्विंटल प्रसाद तैयार किया गया। कढ़ी-चावल, खिचड़ी, दही बड़े, कांजी बड़े, मिक्स सब्जी, पूरी, हलवा और लड्डू सहित कई तरह के व्यंजन प्रसाद के रूप में बांटे गए। श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर प्रसाद ग्रहण किया। शहर के 20 से अधिक स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। जनता कॉलोनी में सबसे अधिक 10 स्थानों पर अन्नकूट पर्व मनाया गया। लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें