फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक बार की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे आरोप-प्रत्यारोप, चुनाव बाद भी सुलझ सकता था विवाद : डॉ. दीपक भारद्वाज

रोहतक। जिला बार एसोसिएशन में चुनावी माहौल के बीच लग रहे आरोप-प्रत्यारोप को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने चिंता जताई है। बुधवार को प्रेसवार्ता में दीपक भारद्वाज ने कहा कि बार के अंदर से ही इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे बार की गरिमा को बेहद ठेस पहुंची है। दीपक ने कहा कि रोहतक बार को ऐतिहासिक बार माना जाता है। यहां इस तरह एक-दूसरे पर लांछन लगाना गंभीर विषय है। अन्य जिलों की बार से भी फोन आ रहे हैं और सभी में निराशा है। शहर में भी चर्चा है कि वकालत जैसे सम्मानित प्रोफेशन में ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनाव का माहौल है और ऐसी चीजें चुनाव के बाद अंदर बैठकर भी सुलझाई जा सकती थीं। बार में कई वरिष्ठ अधिवक्ता हैं जो पहल कर सकते थे। दो गुटों के बीच की यह लड़ाई पूरे बार की बेइज्जती करा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें