फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: यूजीसी के समर्थन में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 06:30 PM IST

यूजीसी के समर्थन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भीम आर्मी, मूलनिवासी संघ और ओबीसी संगठन के सदस्य जिला कार्यालय के पास एकत्रित हुए, जहां यूजीसी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए इसे लागू करने की मांग की गई। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि दलित और पिछड़े वर्गों को लगातार दबाया जा रहा है। उन्होंने यूजीसी बिल लाने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बहुसंख्यक आबादी को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जा सकता। संविधान द्वारा दिया गया आरक्षण भी कई स्तरों पर सही तरीके से लागू नहीं हो पा रहा है। राजकुमार सैनी ने बताया कि वे प्रदेश के 19 जिलों में उपायुक्तों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि एससी और ओबीसी वर्ग देश के मूलनिवासी हैं और उन्हें जनसंख्या के अनुपात में अधिकार मिलना चाहिए, ताकि सामाजिक समानता कायम रह सके। चयन, पदोन्नति और तबादलों में भेदभाव रोकने के लिए यूजीसी लागू किया जाना आवश्यक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें