फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोकर मजबूत राष्ट्र की रखी नींव : कृष्ण लाल मिड्ढा

हांसी पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर हांसी के अंतर्गत पुलिस चौकी शेखपुरा की टीम ने ढाणी केन्दु टी-प्वाइंट के पास एक युवक को अवैध .315 बोर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। सहायक उप निरीक्षक सत्यवान ने जानकारी दी की एएसआई नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ एनएच-9 पुल के पास ढाणी केन्दु टी-प्वाइंट पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ढाणी कुन्दनापुर की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को सामने देखकर युवक अचानक वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पुल के नीचे काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान इन्द्र पुत्र बलराज निवासी ढाणी केन्दु के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक अवैध .315 बोर पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल के चैम्बर में एक जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा उसकी पेंट की जेब से चार जिंदा कारतूस और बरामद हुए। पुलिस ने अवैध पिस्तौल और पांचों कारतूस को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी से हथियार रखने का लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर आरोपी के खिलाफ थाना सदर हांसी में शस्त्र अधिनियम के तहत धारा 25(1-B)(a)-54-59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें