फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला 32 वर्षीय युवक, पांच दिन से ठहरा था

रेवाड़ी। शहर के रेलवे रोड स्थित अनिल होटल में शुक्रवार को 32 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक पिछले पांच दिन से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। दोपहर करीब एक बजे होटल कर्मी ने कमरे का दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव तिगरा गुर्जरवास निवासी 32 वर्षीय सुशांत के रूप में हुई है। कमरे में युवक के पास से शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस परिजनों के आने और आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं: युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। होटल में वह पांच दिन से अकेले रह रहा था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था, इस संबंध में भी जांच की जा रही है। शहर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि होटल के कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें