फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन की चपेट में आए 10 गोवंश, पांच की मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन पुल पंप हाउस के पास बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईवे पर घूम रहे करीब 10 गोवंश किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में पांच गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद गोसेवा संगठन बावल और गो उपचार गोशाला की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृत गोवंशों को वहां से हटाया और घायल गोवंशों को उपचार के लिए गोशाला पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक गोवंशों के पड़े रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोसेवा संगठन बावल के प्रधान धर्मवीर ने बताया कि बुधवार रात संगठन को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन पुल पंप हाउस के पास कई गोवंश किसी वाहन की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते ही संगठन की टीम मौके पर पहुंची। वहां करीब 10 गोवंश हादसे का शिकार मिले। इनमें से पांच गोवंशों की मौत हो चुकी थी, जबकि पांच अन्य घायल अवस्था में थे। घायल गोवंशों को गो उपचार गोशाला की टीम के माध्यम से उपचार के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायल गोवंशों की हालत पर नजर रखी जा रही है और उनका उपचार कराया जा रहा है। खुले में घूम रहे गोवंशों से हादसे का खतरा: हादसे के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खुले में घूम रहे गोवंशों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है और रात के समय वाहनों की गति भी अधिक रहती है। ऐसे में गोवंशों के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों के लिए उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है। इससे न केवल गोवंशों की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि वाहन चालकों के साथ भी गंभीर हादसा होने की आशंका रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें