फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: ढाबा संचालक के परिजनों ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग की, पुलिस ने रखा 1 लाख रुपये का इनाम

कुंडली के ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की हत्या मामले में वीरवार को ग्रामीणों ने गांव की चौपाल में पंचायत की। यहां हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत परिजनों ने उनके एनकाउंटर के साथ उनकी संपत्ति पर बुल्डोजर कार्रवाई करने की मांग की। इधर, पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये इनाम घोषित करने कर दिया है। आरोपी की तलाश जारी है। वीरवार को ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री के परिजनों व कुंडली के ग्रामीणों ने गांव की चौपाल में पंचायत बुलाई। यहां ढाबा संचालक की हत्या मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण इस मामले में थाने भी पहुंचे। यहां सभी जमीन पर बैठ गए और काफी देकर नारेबाजी के जरिए नाराजगी जताई। परिजनों ने पुलिस के सामने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। इनकी वजह से दो बच्चों से उनकी खुशियां, उनका पिता छिन गया। इसलिए आरोपियों को मौत की सजा दी जाए। उनका एनकाउंटर किया जाए। साथ ही उनकी संपत्ति पर बुल्डोजर कार्रवाई करने व परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। पंचायत में पहुंचे एसीपी मलकीत सिंह ने उनकी बातें सुनी व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि सरकार व डीजीपी ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। जल्द ही आरोपियों की प्रॉपर्टी की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और वापस घर लौटे। बता दें कि कुंडली में 23 अगस्त की रात विवाद में बीच बचाव करने आए ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की गोली मार कर हत्या कर की गई थी। इस मामले में परिजनों ने सड़क भी जाम की थी। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसीलिए पंचायत कर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें