फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत निगम ने करीब 20 अवैध होर्डिंग और यूनीपोल गिराए

नवीन दलाल Updated Sat, 18 Jan 2025 07:02 PM IST

पानीपत नगर निगम ने अवैध होर्डिंग और यूनीपोल पर शनिवार को तीसरे दिन लगातार कार्रवाई की। इस दौरान जीटी रोड व जाटल रोड से करीब 20 होर्डिंग और यूनीपोल को गिराया गया। निगम अधिकारियों ने कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है। इस कार्रवाई के चलते इस तरह की फर्म के मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम के एक्सईएन राहुल पुनिया के साथ एमई दीपक राणा और जेई अजय छौक्कर और सफाई शाखा से परमजीत की टीम ने शनिवार को सुबह ही अवैध होर्डिंग और यूनीपोल पर कार्रवाई शुरू की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के एमई वीरेंद्र मलिक रहे। टीम ने जाटल रोड से अवैध होर्डिंग और यूनीपोल गिराने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद जीटी रोड नांगल खेड़ी और इसके सामने से अवैध होर्डिंग और यूनीपोल हटाए। टीम ने चौटाला रोड और सेक्टर-29 बाईपास रोड से अवैध होर्डिंग और यूनीपोल हटाए गए। कई साल से लगे थे होर्डिंग और यूनीपोल निगम के जानकारों की माने तो जाटल रोड, नांगल खेड़ी, सेक्टर-29 बाईपास रोड और चौटाला रोड पर कई साल से अवैध रूप से होर्डिंग और यूनीपोल लगाए हुए थे। कुछ लोग स्कूल, कॉलेज व अन्य लोगों से इसके मोटे पैसे लेते थे। इससे नगर निगम के राजस्व को चूना लगाया जा रहा था। जानकारों की माने तो इसमें नगर निगम के कई अधिकारियों व कर्मचारियों की भी सांठगांठ थी। निगम आयुक्त के अवैध होर्डिंग और यूनीपोल पर कार्रवाई करने के आदेशों के बाद भी इनको नहीं हटाया जाता था। ऐसे में इनके हौसले बुलंद थे। शहर के बाहर व मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से होर्डिंग और यूनीपोल लगाने शुरू कर दिए थे। अधिकारी के अनुसार अवैध होर्डिंग और यूनीपोल को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। निगम की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस तरह के होर्डिंग और यूनीपोल को नहीं छोड़ा जाएगा। इसके साथ संबंधित लोगों से इसकी रिकवरी भी की जाएगी। -डॉ. पंकज यादव, आयुक्त, नगर निगम।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें