फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत की मंडियों में पहुंचे कृषि मंत्री, धान खरीद व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पानीपत। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को इसराना समेत जिले की अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री के तय समय से करीब सवा घंटे पहले मंडी में पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कृषि मंत्री ने मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों और धान खरीद की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू और पारदर्शी ढंग से संचालित की जाए। मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों और आढ़तियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में पेयजल, साफ-सफाई, खरीदी गई फसल का समय पर उठान और किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मंडियों में पेयजल और सीवरेज की व्यवस्था के लिए प्रक्रिया शुरू की जाए। जर्जर हो चुके पुराने शेडों को तोड़कर नए शेड बनाए जाएं। इस अवसर पर हरको बैंक के निदेशक अनिल पंवार, एसडीएम नवदीप नैन, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेश जागलान, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें