पलवल जिला नागरिक अस्पताल में एनक्यूएएस टीम के तीन दिवसीय निरीक्षण की शुरुआत हुई। निरीक्षण के पहले दिन टीम के सदस्य डॉ. रशेंदु कुमार पटेल ने ओपीडी का जायजा लेते हुए खुद अपना ब्लड प्रेशर नपवाकर स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था को परखा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की अलग-अलग ओपीडी और विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं और चिकित्सकों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।