फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: वार्ड-23 की शिव विहार कॉलोनी में सीवर का गंदा पानी बना परेशानी

पलवल के वार्ड-23 स्थित शिव विहार कॉलोनी में लंबे समय से सीवर का गंदा पानी गलियों में जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर का पानी जमा रहने से दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। त्योहारों पर घर आने वाली बहन-बेटियों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से सीवर व्यवस्था दुरुस्त कर जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें