फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: सेवा संकल्प अभियान की तैयारी, एडीसी ने की 17 सितंबर के कार्यक्रमों की समीक्षा

जिले में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एडीसी उत्सव आनंद ने विभागाध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में 17 सितंबर को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। केएमपी एक्सप्रेसवे पर शाम 6 से 7 बजे तक जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। इसी दौरान सरकारी कार्यालय भी दीयों से रोशन किए जाएंगे। अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’ और ‘सेवा की कहानी’ जैसे मॉड्यूल में विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें