फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: रामकथा स्थल की सुरक्षा का एसपी पूजा वशिष्ठ ने लिया जायजा, आठ कंपनियां तैनात

शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 06:23 PM IST

नारनौल स्थित जोरासी धाम में आयोजित होने वाली भव्य श्रीराम कथा और शोभायात्रा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने रामकथा स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। एसपी पूजा वशिष्ठ ने आयोजन स्थल पर आने-जाने के सभी मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, नाकाबंदी प्वाइंट, एंट्री-एग्जिट और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज ट्रायल रन, कल होगी फाइनल रिहर्सल एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वीरवार को एक ट्रायल रन किया गया, जबकि शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसमें शोभायात्रा मार्ग, कथा स्थल, पार्किंग और डायवर्जन रूट पर फोर्स की तैनाती को परखा जाएगा ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें