फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन हैक कर खाते से उड़ाए 3.44 लाख रुपये, तीन ट्रांजेक्शन में ठगी

महेंद्रगढ़। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग अब लोगों के मोबाइल फोन को निशाना बनाकर उनके बैंक खातों से रकम निकाल रहे हैं। ऐसा ही मामला गांव दौगड़ा निवासी अरविंद कुमार के साथ सामने आया है। उनका मोबाइल फोन ऑटोमेटिक हैक होने के बाद खाते से 3.44 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। ठगों ने तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से खाते से रकम निकाली। पीड़ित अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उनका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया था। इसके बाद उन्होंने करीब आधे घंटे बाद फोन स्विच ऑफ कर दिया। बुधवार सुबह जब उन्होंने दोबारा फोन चालू किया तो खाते से कई ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि ये सभी ट्रांजेक्शन उनकी ओर से नहीं किए गए थे। अरविंद के अनुसार खाते से पहली ट्रांजेक्शन में 1.97 लाख रुपये, दूसरी में 98 हजार रुपये और तीसरी में 49 हजार रुपये निकाले गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा और अब साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत ले ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें