फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: विकास कार्यों में देरी पर सीईओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार

नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय में शुक्रवार को जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकास कार्यों में देरी होने पर सीईओ ने अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने की, जबकि सीईओ निर्मल नागर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। करीब एक माह पहले हुई बैठक का जिला प्रमुख सहित सभी जिला पार्षदों ने विकास कार्यों में देरी और अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने के विरोध में बहिष्कार कर दिया था। ऐसे में शुक्रवार को हुई बैठक को अहम माना जा रहा था। हालांकि इस बैठक में भी पार्षदों को ठोस कार्रवाई के बजाय मुख्य रूप से आश्वासन ही मिले। बैठक के दौरान किसी पार्षद ने हंगामा नहीं किया, लेकिन विकास कार्यों में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 19 जून की बैठक में 42 विकास कार्य स्वीकृत किए गए थे, लेकिन अभी तक इन कार्यों को शुरू नहीं किया गया है। अधिकारियों की ओर से इन कार्यों में देरी का कारण पोर्टल से संबंधित समस्या बताया गया। इस पर सीईओ निर्मल नागर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पोर्टल संबंधी समस्या का जल्द समाधान करवाने तथा लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीईओ के सख्त रवैये के बाद जिला पार्षदों को अब विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है। जिला प्रमुख ने बताया कि बैठक में 12 विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए पत्र भेजे गए थे, लेकिन इसके बावजूद तीन विभागों से कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की गैरहाजिरी के कारण उनके विभागों से संबंधित विकास कार्यों की जानकारी पार्षदों को नहीं मिल पाती और लोगों की समस्याओं का समाधान भी प्रभावित होता है। इसी समस्या के चलते पिछली बैठक का बहिष्कार किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें