फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने उतरी नगर पालिका की टीम, दुकानदारों में मचा हड़कंप

महेंद्रगढ़ कनीना। कनीना बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण सिकुड़ रहे रास्तों को खाली करवाने के लिए नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानों के बाहर रखा सामान समेटते नजर आए तो रेहड़ी संचालकों ने भी अपनी रेहड़ियां इधर-उधर खिसकानी शुरू कर दीं। वहीं, 15 दुकानों का सामान जब्त किया। नगर पालिका लिपिक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड के मुख्य मार्गों पर कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया ताकि सड़क और सार्वजनिक रास्तों पर आवागमन बाधित न हो। टीम ने दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी। बस स्टैंड के मुख्य मार्गों पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान बाहर रखकर रास्तों पर अतिक्रमण किया हुआ था। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए नगर पालिका की ओर से अभियान चलाया गया है। इस दौरान 15 दुकानदारों का सामान जब्त किया और अब जुर्माना भरकर दुकानदार सामान वापस ले सकेंगे। अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों से अपील की कि वे सार्वजनिक रास्तों पर सामान न रखें और आवागमन सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें