फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: गांव पाथेडा में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित, खिलाड़ी सचिन तंवर को किया जाएगा सम्मानित; बृजभूषण शरण सिंह के पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

खिलाड़ी सचिन तंवर के लिए आयोजित सम्मान समारोह का सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे हैं। कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे है और आसपास के सरपंच, समाजसेवी और गण्यमान्य लोग वहां मौजूद हैं। समारोह स्थल पर करीब 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अतिथि अभिनंदन के बाद प्री कबड्डी प्लेयर सचिन तंवर का स्वागत किया जाएगा। फिलहाल सचिन तंवर का उपलब्धि के आधार पर इंस्पेक्टर से डीएसपी पर पदोन्नत हुए हैं। इसके चलते ग्राम पंचायत और समाजसेवी रवि चौहान की ओर से खिलाड़ी का सम्मान किया जा रहा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें