फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दूसरे दिन भी जमा पाला, बाइक व गाड़ियों पर जमी बर्फ की परत

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jan 2026 08:44 AM IST

नारनौल में सोमवार को तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया जिसकी वजह से सरसों की फसल सहित घास पर सफेद चादर दिखाई दी। इतना ही नहीं खुले आसमान के नीचे खड़ी गाड़ी व मोटरसाइकिलों पर भी बर्फ की परत जम गई। नारनौल का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस के पास रहने का अनुमान है। वहीं, रविवार को 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर शीत लहर, शीत दिवस और कोहरा छाया रहने के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी जारी है जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है। मौसम पूर्वानुमान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दो तीन दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रहार जारी रहेगा। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी को सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें