खराब मौसम के बावजूद अतिथि अध्यापक दूसरे दिन भी जिंदल चौक पर डटे हुए हैं। रविवार सुबह से ही चौक पर हरियाणा पुलिस की गतिविधियां तेज रहीं। पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग की हुई है। इसके अलावा दो वाटर कैनन और अग्निशमन की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं। मौसम खराब होने के बावजूद अतिथि अध्यापक अपनी मांगों को लेकर जिंदल चौक पर बैठे हुए हैं। मौके पर पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।