फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम ने जीता मुकाबला, सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ

करनाल। सीबीएसई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ गुरुवार को एसपीएस कान्वेंट स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 , 17 और 19 के तीन मुकाबलों का आयोजन कैलाश गांव के हॉकी स्टेडियम में किया गया। जिसमें अंडर-14 आयु वर्ग में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल उत्तर प्रदेश की टीम ने वेलस विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तमिलनाडु की टीम को 4-3 के स्कोर से हराया। वहीं । अंडर-17 में वेल्स विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमे तमिलनाडु ने न्यू सैनिक स्कूल दिल्ली की टीम को 2-0 से हराया और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रिंस अकादमी ऑफ हॉयर एजुकेशन राजस्थान और संजय घोदावत इंटरनेशनल स्कूल महाराष्ट्र के बीच का मैच रात तक खेला गया। सभी मुकाबलों का आयोजन दोपहर बाद किया गया। मुकाबलों से पहले सभी स्कूल की टीमों ने स्कूल के मैदान में मार्च पास्ट किया और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। एसपीएस कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा व प्रबंधन कमेटी से अंकित बंसल व सजल बंसल ने कहा कि प्रतियोगिता में देश और विदेश से 27 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 500 से ज्यादा खिलाड़ी और कोच शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से पहली बार इस चैंपियनशिप का आयोजन जिले में करवाया जा रहा है और सभी खिलाड़ी व कोच के रहने और खाने की व्यवस्था स्कूल में ही की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में तीनों वर्ग के लीग मैच खेले जाएंगे और विजेता उपविजेता टीमों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से करनाल में हॉकी खेल को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि कमल सैनी मोहन लोधी सहित स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, खिलाड़ी, कोच और विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें