फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में गूंजे मंत्र, श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां

करनाल। जिलेभर में कार्तिक मास की पूर्णिमा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में हवन, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर परिवार, समाज और विश्व के कल्याण की कामना की। जुंडला गेट स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार सुबह हवन किया गया। आचार्य आशीष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां अर्पित करवाईं। सेक्टर-8 स्थित श्री राम मंदिर में भी कार्तिक मास के समापन पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। अन्नु खट्टर, वीना सेठ, सुशील मदान, ऊषा बत्रा और अनिल छाबड़ा ने भजन प्रस्तुत किए। सर्वेश प्रपन्नाचार्य ने सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया। वेद दुआ, अशोक मदान, पवन धमीजा और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। असंध में कार्तिक कथा का समापन

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें