फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेरी मेले का समापन, विजेता पशुपालकों को किया सम्मानित

करनाल। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेरी मेले का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता पशुपालकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पशुपालकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शनिवार को मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ पहुंचे। विद्यार्थियों ने मेले में गाय, भैंस और बकरियों की विभिन्न नस्लों को नजदीक से देखा। इसके साथ ही डेरी उत्पादों और आधुनिक डेरी तकनीकों से जुड़ी प्रदर्शनी में भी रुचि दिखाई। विद्यार्थियों ने पशुपालन और डेरी व्यवसाय से जुड़ी नई जानकारियां हासिल कीं। मेले में पशुपालकों, किसानों और विद्यार्थियों की अच्छी भागीदारी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें