फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: पशुपालन, बागवानी तथा अन्य सहायक गतिविधियों को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक: कृषि मंत्री

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 10:14 AM IST

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं किसान एक्सपो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्ष 2047 तक किसान की आय को चार गुणा करने व कृषि योग्य भूमि में से 20 प्रतिशत भूमि पर जैविक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है।किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी तथा अन्य सहायक गतिविधियों को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं किसान एक्सपो 2026 के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता पशुओ व किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. धीर सिंह, केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. आर.के. यादव, गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. एनएच मोहन, नाबार्ड हरियाणा क्षेत्रीय के महाप्रबंधक गुरइकबाल सिंह, गुरु , संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. एके सिंह ने भी अपने विचार रखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें