फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला करने तथा तोड़फोड़ के मामले में चौकी पूंडरी पुलिस की कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

कैथल। फतेहपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 5 आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपी गौरव उर्फ विक्की, रिंकू, दीपक उर्फ दीपू, विजय, साहिल निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को निशानदेही के लिए फतेहपुर ले जाया गया। एएसआई गुलाब ने जानकारी देते हुए बताया की मोहन लाल उर्फ मोनू निवासी फतेहपुर की शिकायत अनुसार 6 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार सहित घर पर मौजूद था। इसी दौरान पुरानी कहासुनी की रंजिश को लेकर आरोपियों ने कथित तौर पर एकजुट होकर उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता, उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। आरोपियों की ओर से गली में खड़ी मोटरसाइकिल तथा बिजली मीटर को भी क्षतिग्रस्त करने और जाते समय जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए। जिस बारे थाना पूंडरी में प्राथमिक दर्ज की गई थी। कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें