फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के गुभाना में लगा सेवा सेतु कैंप, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल के निर्देशानुसार सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित बेनीवाल ने कैंप का निरीक्षण किया और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए विशेष तौर पर जागरूक किया। उन्होंने खास तौर पर बेरोजगार युवाओं को सरकार की तरफ से दी जा रही आर्थिक सहायता के लिए लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन अमित कुमार, सरपंच मोंटी, पंच पवन, पंच सतीश कुमार, पंच मातू सहित काफी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर व ग्रामीण मौजूद रहे। कैंप में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें