फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 24वें दिन भी जारी, ठेका कर्मियों ने दिया समर्थन

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को 24वें दिन भी जारी रही। हड़ताल पर बैठे कच्चे व पे-रोल सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। बड़ी संख्या में ठेका कर्मी हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारी व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। कर्मचारियों ने सरकार और सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में पत्र जारी करने की भी मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि 6 अगस्त से लगातार हड़ताल चल रही है, लेकिन सरकार की ओर से न तो मांगों को लेकर पत्र जारी किया गया और न ही संगठन को बातचीत के लिए बुलाया गया। इसी के चलते हड़ताल को लगातार आगे बढ़ाया गया। धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला व इकाई पदाधिकारियों सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें