फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के 33वें दिन भी नहीं माने सफाई कर्मचारी, 20 की बर्खास्तगी नोटिस की आज समय सीमा खत्म

बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल सोमवार को 33वें दिन भी जारी रही। वहीं 20 सफाई कर्मचारियों को दिए गए बर्खास्तगी के नोटिस का आज अंतिम दिन था, लेकिन नोटिस के बावजूद संबंधित कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटे। नगर परिषद के अधिकारी अब मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही हड़ताल में नगर परिषद के कच्चे पे-रोल सफाई कर्मचारियों के साथ ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने सरकार से 13 मई 2026 के समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने और HKRN को भंग करने समेत 17 मांगों पर सहमति के बाद पत्र जारी करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि 6 अगस्त से हड़ताल जारी है, लेकिन सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया और न ही बातचीत के लिए बुलाया गया। बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। दूसरी ओर नगर परिषद अधिकारी 20 कर्मचारियों के नोटिस पर जवाब और ड्यूटी पर वापसी नहीं होने के बाद अगली कार्रवाई में जुटे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें