फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर सफाई कर्मियों नर धरना स्थल पर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 23वे दिन हड़ताल पर रहे और रक्षाबंधन का त्यौहार धरने पर ही मनाया। हड़ताल के चलते शहर के मुख्य मार्ग, कॉलोनी, बाजारों में सफाई का काम नहीं हों रहा है। नगर परिषद ने 109 सफाई कर्मी हड़ताल पर चल रहे हैं। हड़ताल के कारण शहर में एफ बार फिर से कूड़े के ढेर लगने शुरू हों गए हैं। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है बल्कि और भी तेज होगा। इसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि 13 मई 2026 में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को सरकार लागू करे, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दी जाए, पैरोल के सफाई कर्मचारी व सीवरमेन को पक्का किया जाए, झज्जर के 2014 में हटाए हुए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए, सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये दिए जाएं, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित किया जाए, 5000 जोखिम भत्ता दिया जाए। मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल ,रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें