मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ झज्जर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। भगत सिंह चौक से अंबेडकर चौक तक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने ईवीएम और वोटर लिस्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग, की गई। प्रदर्शन में बादली विधायक कुलदीप वत्स, बेरी विधायक रघुवीर कादयान और जिला अध्यक्ष संजय यादव मौजूद रहे।