फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दावा, हरियाणा में 70 से अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस बनाएगी सरकार, राव नरेंद्र बोले- गुटबाजी हमारे यहां नहीं, बीजेपी में

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। उन्होंने रेवाड़ी और गुरुग्राम के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी में ही सांसदों, विधायकों और केंद्रीय मंत्री के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं। वह मंगलवार को रेवाड़ी रोड पर स्थित प्रीति गार्डन में संगठन व एसआईआर को लेकर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और नेताओं के एक-दूसरे के खिलाफ दिए जा रहे बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी की कुलदीप शर्मा से बातचीत हुई है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं से अपील की कि यदि किसी नेता को कोई सुझाव या शिकायत है तो उसे पार्टी के प्लेटफॉर्म पर रखा जाए, सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी से बचना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने नीट पेपर लीक, युवाओं के प्रदर्शन,महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनकर उनके अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राव नरेंद्र ने दावा किया कि आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस 70 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने केंद्र में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। यूजीसी को लेकर पूछे गए सवाल पर राव नरेंद्र यादव ने इसे सीधे तौर पर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। संगठन में हर वर्ग को सम्मान और प्रतिनिधित्व देने की बात भी उन्होंने कही। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के 30 अगस्त को झज्जर के गांव जहांगीरपुर में प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। उन्होंने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया है। इस अवसर पर झज्जर से विधायक गीता भुक्कल, जिलाध्यक्ष संजय यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें