बेरी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में खंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य उर्मिल राठी ने किया। इसमें खंड बेरी के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 12 विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें गायन, लोक गायन, वाद्य संगीत, नृत्य, लोक नृत्य, थिएटर, दृश्य कला एवं पारंपरिक कहानी कथन शामिल रहे। गायन (एकल) में सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी प्रथम, लोक गायन (समूह) में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी प्रथम, वाद्य संगीत (तार/वायु वाद्य) में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी प्रथम,नृत्य (एकल) में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, लोक नृत्य (समूह) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ, थिएटर में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, दृश्य कला (2डी) में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, दृश्य कला (3डी) में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, दृश्य कला (समूह) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, पारंपरिक कहानी कथन में राजकीय कल्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल प्रथम रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना रहा। इस आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में म्यूजिक इंस्ट्रक्टर नरोत्तम, आरडी शर्मा, सनेश, सुमन, सुनीता, नेहा, रेणुका, वर्तिका, पूनम, ऊषा आदि प्रवक्ताओं ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कर्मबीर टीजीटी ड्राइंग ने मंच संचालन किया जबकि रजिस्ट्रेशन का कार्य सुनीता व संगीता एबीआरसी ने किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी की भूमिका सरिता बीआरपी ने निभाई।