फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती एवं विद्यार्थी दिवस पर नव पंख के बच्चों को किया प्रेरित

झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती और विद्यार्थी दिवस के अवसर पर संस्था सदस्य पूनम ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। पूनम ने बच्चों को डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि सपने वही नहीं होते जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वे हैं जो हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, समय का सदुपयोग करने, अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने और एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत है तो बस उसे पहचानने और सही दिशा में आगे बढ़ने की। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है, ताकि हर बच्चा अपने सपनों को साकार कर देश के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दे सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें