केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को हिसार पहुंचे। वे अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। मंच पर उनके साथ सीएम नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, हांसी विधायक विनोद भयाना और राज्य सभा के पूर्व सदस्य डीपी वत्स मौजूद हैं।