फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में सफाई को लेकर प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों में टकराव, 20 हिरासत में

सुनील कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 11:01 PM IST

हांसी। नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से एजेंसी के कर्मचारियों से सफाई करवाए जाने का हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध किया। काली देवी चौक पर सफाई के दौरान प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलजीत सहित करीब 20 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारी भी हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में सामने आए। बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ की ओर से प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन दिया जाना था। नारनौंद से कर्मचारी बस में सवार होकर हांसी आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने पुलिस बस में हड़ताली कर्मचारियों को ले जाते देखा तो बस को रुकवा लिया। सूचना मिलने पर हांसी से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताली कर्मचारियों को छुड़वाने के लिए जींद की तरफ रवाना हो गए। कर्मचारी शेखपुरा के समीप पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस हड़ताली कर्मचारियों को वापस लेकर आ गई। यहां कर्मचारियों ने पुलिस का विरोध किया और हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को शेखपुरा में ही छोड़ दिया। सिंचाई विभाग के जिला प्रधान एवं सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारियों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगें मान लेनी चाहिए। पूरा सर्व कर्मचारी संघ हड़ताली कर्मचारियों के साथ खड़ा है। नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे हैं और सर्व कर्मचारी संघ उनके आंदोलन का समर्थन करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें