हांसी। राधा अष्टमी के अवसर पर हांसी में गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-संवरी महिलाओं ने चमकीली रोशनी के बीच सामूहिक गरबा और डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं की मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। डांडिया की खनक और गरबा की ताल पर महिलाएं जमकर झूमीं, वहीं उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। मधु बंसल प्रधान ने कहा कि हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी हांसी जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि लगातार महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़ रही हैं और यह देखकर बेहद अच्छा लग रहा है। डॉ. श्री शर्मा ने कहा कि राधा अष्टमी पर आयोजित यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लग रहा है। इस तरह का आयोजन हर साल होता है और महिलाओं को इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। बबीता तायल ने कहा कि हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और महिलाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। वहीं एसडीएम पत्नी ज्योति अहलावत ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। महिलाओं का उत्साह और सामूहिक रूप से गरबा-डांडिया करना बेहद आकर्षक है।कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि पारंपरिक लोकनृत्य और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक भी पेश की।