फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: गांधी कॉलोनी में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु

हांसी। गांधी कॉलोनी में सोमवार को गणेश विसर्जन का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गणपति बप्पा की विदाई के मौके पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल की थाप, रंग-गुलाल और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। सुबह से ही गणेश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ था। भगवान गणेश की प्रतिमा को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। इसके बाद श्रद्धालु गणपति जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर निकले। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल की धुन पर श्रद्धालु जमकर नाचे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गणपति जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रमोद चोपड़ा ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को विदाई दी। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष गणपति बप्पा के फिर से आगमन की कामना की। वहीं शमा मल्होत्रा ने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ-साथ भावुकता भी देखने को मिली। सभी ने श्रद्धा के साथ बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा गांधी कॉलोनी क्षेत्र गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें