फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: यूजीसी कानून पूर्ण रूप से लागू करने की उठी मांग, ओबीसी ब्रिगेड ने की बैठक

शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 03:24 PM IST

प्रदेश में यूजीसी कानून को लागू किए जाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही। रविवार को इस कानून को लागू किए जाने की मांग को लेकर ओबीसी ब्रिगेड राज्य अध्यक्ष राजेंद्र तंवर की अध्यक्षता में हिसार की कुम्हार धर्मशाला में बैठक बुलाई गई। संगठन के पदाधिकारी ने एकमत फैसला लिया कि इस कानून को लागू करवाने के लिए लगातार मांग उठाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। ओबीसी ब्रिगेड राज्य प्रधान राजेंद्र तंवर ने कहा कि बैकवर्ड के साथ होने वाले अत्याचार व प्रताड़ना को रोकने के लिए यूजीसी कानून पूरे देश में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि ओबीसी को सत्ता में भागीदारी दी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठनों को मजबूत बनाने के लिए जिला स्तर पर पदाधिकारियों का चुनाव किया जा रहा है। रविवार को सर्वसम्मति से गुलाब सिंह धीमान को हिसार जिला अध्यक्ष चुना गया। बैठक में किशन बागोडिया,तुलसीराम रोहिल्ला पूर्व अध्यक्ष नंदलाल वर्मा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष करण सिंह सहित प्रदेश भर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें