फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद रोड पर सिसाय मोड़ के पास हादसा, स्कूल से हॉस्टल लौट रहे थे तीन बच्चे

हांसी। जींद रोड से सिसाय मोड़ पर स्कूल से हॉस्टल लौट रहे तीन बच्चों के साथ सड़क हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार एक अज्ञात वाहन चालक अचानक कट मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए, जिनमें एक 16 वर्षीय लड़का और दूसरी 12 वर्षीय लड़की एक छोटे बच्चे को मामूली चोट आई है। घायल लड़के की पहचान सागर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सागर के जबड़े में चोट आई है और उसके कान से खून बहने लगा। वहीं, 12 वर्षीय बच्ची के दांत टूट गए। सागर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया है। घायल बच्चों के दादा राजकुमार ने बताया कि नारनौंद के माजरा माढ़ा में पढ़ती थी। लड़कीस्कूल से हॉस्टल में आई थी। आज शनिवार के चलते छुट्टी होने की वजय से आज घर आ रहे थे। सिसाय मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने अचानक कट मार दिया और बच्चों को टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया। हादसे में तीन बच्चों में से दो को चोटें आई हैं। राजकुमार ने मांग की कि पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि घायल बच्चों को न्याय मिल सके। परिजनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें