अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर, रविवार को आयोजित होने वाले वैश्य समाज के वार्षिक मेले में शामिल होने के लिए हांसी से श्रद्धालुओं के लिए 11 निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों के माध्यम से श्रद्धालु अग्रोहा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मेले की तैयारियां जोरों पर अग्रोहा धाम के हांसी प्रधान विनय जैन ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे हांसी से 11 निशुल्क बसें अग्रोहा धाम के लिए रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचने और दर्शन करने की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं में उत्साह नगर परिषद वाईस चेयरमैन अनिल बंसल और सुनील जैन ने बताया कि वैश्य समाज के वार्षिक मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। अग्रोहा धाम में पहुंचकर भक्त पूजा-अर्चना करेंगे और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। आकर्षण और सुविधाएं मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ट्रेड फेयर और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों में दर्शन, खान-पान के पंडाल, पेयजल, पार्किंग, जूता सेवा, यातायात प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सम्मेलन पंडाल और शक्ति सरोवर में स्नान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।